https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

मल्दा प्रीमियर लीग सीजन–3 : ग्रामीण जोश और क्रिकेटीय जुनून का महाकुंभ, 30 नवंबर को मल्दा में गूंजेगी चौकों–छक्कों की गूंज

कोरबा (छत्तीसगढ़)। ग्राम पंचायत मल्दा में आयोजित मल्दा प्रीमियर लीग (MPL) सीजन–3 का भव्य आयोजन इस वर्ष फिर से ग्रामीण खेलप्रतिभा को नया आयाम देने जा रहा है। वर्षों से खिलाड़ियों और दर्शकों की पहली पसंद रहा यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है बल्कि गांव के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहरा मंच भी उपलब्ध कराता है।

इस बार लीग का आकर्षण और भी बढ़ चुका है, क्योंकि विजेता टीम को ₹41,000 और उपविजेता टीम को ₹21,000 का शानदार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज एवं मैन ऑफ द मैच जैसे विशेष पुरस्कार भी खिलाड़ियों में रोमांच भर देंगे।

30 नवंबर, रविवार से होगा शुभारंभ

मैचों की शुरुआत 30.11.2025 को रविवार से होगी, जिसके लिए ग्राम पंचायत मल्दा पूरे उत्साह के साथ तैयारी में जुटी हुई है।

मुख्य अतिथि मल्दा में बढ़ाएँगे आयोजन की शोभा

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति इसे और भी भव्य बनाने वाली है।

मुख्य अतिथियों में शामिल हैं—

श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम विधायक (पाली-तानाखार)

डॉ. पवन सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा 

श्री अक्षय गर्ग, जनपद सदस्य (मल्दा,बिंझरा)

श्री कौशलसिंहनेटी, जिला पंचायत सदस्य 

अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथि इनकी उपस्थित से न केवल खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि आयोजन की प्रतिष्ठा भी कई गुना बढ़ जाएगी।

कड़े नियम और रोमांचक फॉर्मेट

प्रत्येक मैच 8–8 ओवर का होगा तथा सेमीफाइनल 10 ओवर का।

नो बॉल–वाइड पर खिलाड़ियों को स्वयं सतर्क रहना होगा।

अंपायर और आयोजन समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा

टूर्नामेंट राउंड–रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम भी लागू रहेगा।

खेल भावना और ग्रामीण एकता का अनूठा संगम

क्रिकेट मैदान में बल्लेबाजों के प्रहार और गेंदबाजों की धार के साथ-साथ दर्शकों का उत्साह इस आयोजन को एक त्यौहार जैसा माहौल बना दता है  प्रीमियर लीग केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समुदायिक सौहार्द, युवाओं की प्रतिभा और ग्रामीण विकास का उत्सव है।

संपर्कसमिति

टूर्नामेंट से जुड़े किसी भी जानकारी हेतु

सुशील यादव – 7225853380

अंत में आयोजक कंगारू टीम मल्दा एवं समस्त ग्रामवासी सभी खिलाड़ियों, टीमों और दर्शकों का हार्दिक स्वागत करते हैं और सफल आयोजन की शुभकामनाएँ देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!