https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

अभिभावकों की उपस्थिति में 36 छात्राओं को साइकिल वितरण — शिक्षा के मार्ग पर बढ़ेगी गति, सुरक्षा और नियमितता को मिलेगा बढ़ावा…..

कोरबा/ कटघोरा  :-  जवाली, 22 नवंबर 2025 को शासन की महत्वाकांक्षी नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवाली में शनिवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में कुल 36 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया।

वितरित साइकिलों में –

 अजा वर्ग – 15 छात्राएं

 अजजा वर्ग – 9 छात्राएं

 सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग – 12 छात्राएं शामिल रहीं, जो फिलहाल कक्षा 9वीं में अध्ययनरत हैं।

कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती कल्पना बर्वे, प्राचार्य सहायक श्री दीपक चंद्रा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र नामदेव, स्वयंसेवक दीपक पटेल, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूरन पटेल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक–शिक्षिकाएं एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती कल्पना बर्वे ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा

“शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना तभी सार्थक होगी जब साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राएं नियमित रूप से समय पर विद्यालय पहुंचकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।”

अभिभावकों ने भी साइकिल वितरण पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उनका कहना था कि

1. साइकिल मिलने से छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी

2. दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी

3. शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने शासन एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की योजनाओं को निरंतर जारी रखने की मांग रखी। साइकिल वितरण के बाद छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और खुशी देखते ही बनती थी, जिसने कार्यक्रम के उद्देश्य को पूरी तरह सार्थक कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!