https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारीहा के आगमन पर हुआ जोरदार एवं आत्मीय स्वागत….

कोरबा/कटघोरा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारीहा के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला क्षेत्र में पहुंचा, युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं का उत्साह देखने लायक था। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे और क्षेत्र में माहौल पूरी तरह उत्सवमय दिखाई दिया।

अपने संबोधन में श्री टिकारीहा ने कहा कि “भाजपा का युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज सेवा के माध्यम से देश को सशक्त बनाने में योगदान दें।

इस अवसर पर जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने राहुल टिकारीहा के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!