https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

गांव में ‘टोन्ही’ विवाद से मचा कोहराम! महिला को गांव से भगाने की साजिश, रात-दिन बढ़ रही दहशत—परिवार ने लगाई गुहार…..

कोरबा/पसान :- कोरबा जिले के पॉडीउपरोड़ा क्षेत्र में एक साधारण परिवार पर लगाए जा रहे टोन्ही के आरोपों ने पूरे गांव का माहौल गर्मा दिया है। आवेदिका अर्चना प्रजापति ने आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोसी लोमन प्रसाद, बेला बाई और उनके साथी लगातार उसे और उसके परिवार को टोन्ही बताकर बदनाम कर रहे हैं और गांव से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़िता का दावा है कि विरोधी पक्ष कई दिनों से गांव में अफवाह फैला रहा है कि उसके घर में “अलौकिक शक्तियां” सक्रिय हैं और इसी बहाने लोग उसे शक की नजर से देखने लगे हैं। इससे न सिर्फ उसका सामाजिक सम्मान तार-तार हो रहा है, बल्कि परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।

अर्चना का कहना है कि इस टोन्ही विवाद के सहारे उसके घर और जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। विरोधी पक्ष बार-बार उसके दरवाज़े पर आकर धमकी देता है कि यदि परिवार ने गांव छोड़कर नहीं गया, तो उन्हें झूठे मामलों में फँसाकर जेल भेज दिया जाएगा।

हद तो तब हो गई जब कुछ लोगों ने कथित तौर पर गांव में ये भी कहना शुरू कर दिया कि “अर्चना के घर में मत जाओ, वो टोन्ही है”—जिससे परिवार पूरी तरह सामाजिक बहिष्कार के कगार पर पहुँच गया है।

पीड़िता का आरोप है कि यह पूरा विवाद सोचा-समझा खेल है, ताकि उसका परिवार डरकर गांव छोड़ दे और उनकी जमीन पर कब्जा आसान हो जाए।

अर्चना प्रजापति ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने लोमन प्रसाद, बेला बाई, सरोज, लखन लाल, राजेश प्रजापति ठेकेदार, और जितेंद्र प्रजापति ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि

“अगर प्रशासन तुरंत नहीं जागा तो स्थिति और भयानक हो सकती है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!