झोराघाट में जुटी पत्रकारिता की ताकत: छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की विशेष बैठक और वन भोज में प्रदेशभर के पत्रकारों की दमदार उपस्थिति…..
कटघोरा (कोरबा) :- झोराघाट डैम के शांत, हरियाले और मनमोहक प्राकृतिक वातावरण में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की विशेष बैठक एवं भव्य वन भोज का आयोजन हुआ। कोरबा जिले के सभी ब्लॉकों के पत्रकारों के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा और उत्साह से भर दिया।
मनोरंजन, मेल-जोल और संगठनात्मक शक्ति का अनोखा संगम
वन भोज के दौरान पत्रकारों ने मनोरंजन का आनंद जमकर उठाया। किसी ने बॉलीवुड के सदाबहार गीतों से महफ़िल सजाई तो किसी ने क्षेत्रीय गीतों से वातावरण को सुरमयी बना दिया। लंबे समय बाद मिले पत्रकारों के बीच हंसी-मज़ाक, गीत-संगीत और आत्मीय संवाद ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
औपचारिक बैठक में संगठन की दिशा तय
मनोरंजन के बाद आयोजित औपचारिक बैठक में

प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा कि संस्थापक संरक्षक और वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में संघ निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा—
“चुनौतियाँ कितनी भी आएँ, हम एकजुटता और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।”
उन्होंने यह भी घोषणा की कि
7 दिसंबर (रविवार) को चांपा के सिवनी में प्रदेश स्तरीय विशाल पत्रकार सम्मेलन का आयोजन होगा। उन्होंने जिले सहित पूरे प्रदेश के पत्रकारों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
सदस्यता अभियान को मिली बड़ी सफलता
प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने नए सदस्यता अभियान को और मजबूत करने का आग्रह किया। उनकी अपील पर उपस्थित लगभग सभी पत्रकारों ने मौके पर ही सदस्यता फॉर्म भरकर जमा किया, जिससे जिले में संगठन की पकड़ और मजबूत होती दिखी।
सम्मेलन में शामिल होने का सामूहिक संकल्प
बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने 7 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। अंत में सभी पत्रकारों ने आयोजन टीम को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सराहना की I

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं पत्रकार कार्यक्रम में मुख्य रूप से
देवदत्त तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष), प्रकाश चंद्र अग्रवाल (प्रदेश महासचिव), संतोष मिश्रा (प्रदेश मीडिया प्रभारी), कमल वैष्णव, फिरत दास महंत, दीपक शर्मा (संभागीय उपाध्यक्ष), नवीन गोयल (जिलाध्यक्ष), नरेंद्र कुमार सोनी (ब्लॉक अध्यक्ष), प्रदीप पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष), विनोद बघेल (ब्लॉक अध्यक्ष मस्तुरी), तारकेश्वर पटवा (अध्यक्ष पाली), बी.एन. यादव (जिला महासचिव) सहित
हरिशंकर साहू, विमल कुमार, नरेश कुमार चौहान, अजय कुमार (सचिव बाकीमोंगरा), धनेश देवांगन, विशेषर प्रसाद साहू, संतोष राजवाड़े, एच.बी. अंसारी, सुनील कुर्रे, प्रणय मिश्रा, किशोर महंत, साकेत वर्मा, देवानंद देवांगन, प्रकाश कुमार, अशोक दिवान, प्रदीप कुमार पटेल, संजय आजाद, अनुज पाठक आदि बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।



