शिवरीनारायण में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का भव्य ‘घर वापसी मिलन’ सम्पन्न…..
प्रदेश भर के पत्रकारों की अभूतपूर्व उपस्थिति, संगठन की मजबूती और एकजुटता का सशक्त संदेश

शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा) :- नदी पार स्थित ऐतिहासिक राम-वनगमन पथ के पवित्र वट-वृक्ष तले रविवार को छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का बहुचर्चित ‘घर वापसी मिलन’ कार्यक्रम गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने न सिर्फ संगठन की गंभीरता और अनुशासन का परिचय दिया, बल्कि प्रदेशभर के पत्रकारों ने एक स्वर से एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा का दृढ़ संकल्प दोहराया।
हनुमान आराधना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवदत्त तिवारी ने भगवान हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद उपस्थित सभी पत्रकारों ने राष्ट्रहित व पत्रकार हित की रक्षा और सेवा भाव के साथ कार्य करने की सामूहिक शपथ ली।
“एकजुटता पत्रकारिता की सबसे बड़ी शक्ति” — प्रदेश अध्यक्ष
अपने उद्बोधन में श्री तिवारी ने कहा—
“पत्रकारिता क्षेत्र में एकता ही हमारी पहचान और सबसे बड़ी ताकत है। जो साथी किसी कारणवश दूर हुए, उन्हें फिर सम्मानपूर्वक जोड़ना हमारा कर्तव्य है।इसी भाव के साथ संघ से पूर्व में इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक सोनी का संगठन में पुनः स्वागत किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए श्री सोनी भावुक हो उठे और कहा—
“ छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ मेरा परिवार है, और मैं फिर पूरी निष्ठा से इसके साथ कार्य करूंगा।”
संगठन विस्तार: जैजैपुर ब्लॉक को मिला नया अध्यक्ष
संघ के विस्तार एवं क्षेत्रीय मजबूती के उद्देश्य से जैजैपुर ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व श्री पुष्पेंद्र जांगड़े को सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए तथा टीम वर्क को संगठन की रीढ़ बताया।
भव्य आयोजन के पीछे रही टीम की अहम भूमिका
कार्यक्रम की सफलता का मुख्य श्रेय शिवरीनारायण ब्लॉक अध्यक्ष श्री शिव शर्मा और जैजैपुर के ऊर्जावान कार्यकर्ता श्री छोटा भाई को दिया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को योजनाबद्ध, अनुशासित और भव्य स्वरूप प्रदान किया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति बनी आकर्षण
कार्यक्रम में प्रदेश भर से वरिष्ठ पदाधिकारियों और पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से—
प्रदेश महासचिव श्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी (जांजगीर-चांपा) श्री छोटा भाई
जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा
मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष श्री विनोद बघेल
तथा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार श्री दिनेश साहू, श्री हुलास चंद्राकर, श्री देवेंद्र कुमार, श्री गोरे चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्यजन शामिल रहे।प्रसाद ग्रहण कर समाप्त हुआ कार्यक्रम, सेवा और एकजुटता का दृढ़ संकल्प लेकर पुनः कार्यक्रम के अंत में सम्मिलित सभी पत्रकारों ने प्रसाद ग्रहण किया और संगठन के प्रति निष्ठा, पत्रकार हितों की रक्षा और समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।




