https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

सिरमिना में अवैध भंडारित 20 क्विंटल धान पर हुई जब्ती की कार्यवाही….

प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर नियंत्रण हेतु की जा रही निरंतर कार्यवाही

कोरबा 21 नवम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्य किया का रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा समितियों का निरीक्षण कर विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही गोदाम, दुकानों का जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान पर भी जब्ती कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम सिरमिना में नायब तहसीलदार श्री सुमन मानिकपुरी, सहायक खाद्य अधिकारी सरोज उरेती, मंडी सब-इंस्पेक्टर आकाश भारद्वाज एवं दिनेश कुमार के संयुक्त टीम द्वारा संतोष जायसवाल के घर से अवैध भंडारित 20 क्विंटल (50 बोरी) धान जब्त किया गया है। साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है। जिससे इस धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए एवं पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके।

धान खरीदी केंद्र कोरबी का किया निरीक्षण

इस दौरान टीम द्वारा विकासखण्ड के दूरस्थ धान खरीदी केंद्र कोरबी का निरीक्षण कर खरीदी कार्य की जानकारी ली। टीम द्वारा समिति में पंजीकृत किसानो के ही धान क्रय करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!