https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

कृषकों को बड़ी राहत: पंजीयन तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ाई गई….

समितियों को मिली अंतिम मौका—पात्र किसानों का नामांकन हर हाल में करें पूरा!

कोरबा :- किसानों की सुविधा और व्यापक हित को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। एकीकृत किसान पोर्टल से जारी निर्देशों के अनुसार कैरी फॉरवर्ड, डूबान क्षेत्र तथा वन पट्टाधारी श्रेणी के कृषकों के पंजीयन हेतु पूर्व निर्धारित 30 नवंबर 2025 की समय-सीमा अब बढ़ाकर 15 दिसंबर 2025 कर दी गई है।

कृषक समुदाय के बीच यह प्रक्रिया पहले से जारी है, किंतु कई किसानों के दस्तावेज़ीकरण एवं सत्यापन कार्य समय पर पूर्ण न हो पाने की स्थिति को देखते हुए शासन ने यह बड़ा और राहतकारी कदम उठाया है।

इसके साथ ही शासन ने समस्त प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि

विस्तारित अवधि का पूर्ण लाभ किसानों तक पहुँचाया जाए

समिति लॉगिन में उपलब्ध संबंधित प्रावधानों के आधार पर

सभी पात्र किसानों का पंजीयन अनिवार्य रूप से निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए

इस निर्णय से हजारों किसान लाभान्वित होंगे और आगामी खरीदी सत्र के लिए पात्रता सुनिश्चित कर सकेंगे। शासन का यह कदम किसानों के हित में उठाया गया एक संवेदनशील और दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!