गांव वालों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने की दी समझाइश….
नश से दूर, साइबर अपराध से सावधान रहने की दी गई समझाइश

मंडला। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में मंडला जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में यातायात नियमों, हेलमेट उपयोग, नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन एवं महिला अपराधों के प्रति जागरूकता संबंधी हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई। नशा विरोधी अभियान तथा लोकल फॉर वोकल विषय पर आयोजित कार्यशाला में ग्रामीणों को जागरूक किया गया एवं सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

मोहगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुड़गांव में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव के नागरिकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन ना चलाएं एवं सीमित गति से वाहन चलाने की समझाइश दी गई तथा अपने घर-परिवार में भी सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
y
इसके साथ ही नशे से दूरी अभियान के तहत गांववासियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई तथा ऑपरेशन क्लीन स्वीप की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मानस हेल्पलाइन 1933 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जागरूक किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति अथवा साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। जागरूकता कार्यक्रम में मोहगांव थाना प्रभारी वेदराम हनोते, उपनिरीक्षक नंदश्याम धुर्वे, आरक्षक रेवा राम मरावी समाजसेवी इन्द्रमेन मार्को,महेश कुमार परते, मलसिंह , देवी सिंह, बीर सिंह,सुखलाल,एवं समस्त ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।




