https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

कोरबा में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ आज…

आकांक्षी जिला एवं विकासखण्डों के सर्वांगीण विकास को मिलेगी नई गति....

कोरबा, 30 जनवरी 2026  भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु **‘संपूर्णता अभियान 2.0’** का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान जिले के समग्र, संतुलित एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

इस अवसर पर 31 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे, कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता  सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत करेंगी।

कार्यक्रम में जिले के विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना सहित विभिन्न विकासात्मक सूचकांकों में गुणात्मक सुधार लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रशासन का मानना है कि यह अभियान न केवल शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँचाएगा, बल्कि आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!