उत्तम सिंह रंधावा को मिली बड़ी जिम्मेदारी….
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा के जिला अध्यक्ष बने रंधावा

कोरबा : भारतीय जनता पार्टी संगठन ने अल्पसंख्यक मोर्चा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए उत्तम सिंह रंधावा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, कोरबा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
पार्टी संगठन ने रंधावा के लगातार सक्रिय योगदान, संगठन के प्रति निष्ठा, जमीनी पकड़ एवं नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति को आने वाले समय में अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की नीतियों और विकास योजनाओं से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा संगठन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे। साथ ही अल्पसंख्यक समाज के युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने रंधावा को बधाइयाँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा जिले में नई ऊँचाइयों को छुएगा।




