https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

उद्यमिता जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, युवाओं को मिला स्वरोजगार का मार्गदर्शन…..

कोरबा, 10 फरवरी 2026 जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अंतर्गत जिले के युवक-युवतियों एवं संभावित उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु ग्राम पंचायत केराझरिया, विकासखण्ड पाली में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वयं का सेवा व्यवसाय अथवा लघु उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं की सुविधाओं से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा के प्रबंधक तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के जिला संसाधन व्यक्ति (DRP) द्वारा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि इन योजनाओं के माध्यम से उद्यम स्थापना हेतु आकर्षक सब्सिडी, आसान ऋण सुविधा, तकनीकी मार्गदर्शन तथा निःशुल्क/प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाते हैं। अधिकारियों ने युवाओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसाय—जैसे खाद्य प्रसंस्करण, सेवा इकाइयों तथा लघु उद्योग—स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिविर में उपस्थित युवाओं ने योजनाओं में विशेष रुचि दिखाई तथा स्वरोजगार के प्रति सकारात्मक उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन के लक्ष्य को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!