दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल टार्च से मारपीटर कर गला घोंटकर की हत्या….

ममता यादव की खास रिपोर्ट
रायगढ़,18 मार्च : रायगढ़ जिला में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने मामले में पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़त कहानी बताने लगा। जहां पुलिस ने जांच कर अहम सुराग हासिल किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि बिजली कंपनी के टावर में चौकीदारी करने वाले लखन उर्फ धरभईया चौधरी 46 साल का शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला था। मामले की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
तब मौके पर मृतक का दोस्त अजहर अली 63 साल ने बताया कि मृतक उसका साथी लखन ग्राम खम्हरिया किराया मकान में रहता था। प्रारंभिक पूछताछ में मृतक का साथी और मुख्य साक्षी अजहर अली ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए मनगढ़त कहानी सूनाने लगा कि दोनों रात में चौकीदारी कर रहे थे। तभी साइड में किसी के द्वारा रस्सी काटने की आवाज आने पर उसे चिल्लाने पर 4-5 आदमी आए और लखन को पकड़ लिए और उसके साथ मारपीट किया। जिससे अजहर वहां से भागकर जंगल की झाड़ी में छिप गया। दूसरे दिन लखन का शव पड़ा मिला और सके नाक, मुंह व शरीर के अन्य हिस्से मंे चोट था। उसने बताया कि उसके साथी की किसी ने ठोस वस्तु से मारकर हत्या कर दी।
पुलिस को गुमराह करने लगा आरोपी
इसके बाद पुलिस अधिकारी मृतक के परिजनो, दोस्तों और उसके साथ काम करने वाले से पूछताछ कर हर पहलू पर जांच कर रहे थे। लगातार पुलिस आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही थी, तब घटनास्थल पर आसपास किसी व्यक्तियों के आने जाने की कोई जानकारी नहीं होना बताए।




