https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

झूलेलाल जयंती पर आस्था और उल्लास की भव्य झलक, कटघोरा में निकली शानदार शोभायात्रा……

ममता यादव की खास रिपोर्ट 

कटघोरा। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती चेटी चंड के पावन अवसर पर शुक्रवार को कटघोरा नगर भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर नजर आया। चैत्र शुक्ल द्वितीया को मनाए जाने वाले इस पर्व को सिंधी समाज नववर्ष के रूप में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है। मान्यता है कि भगवान झूलेलाल जल के देवता वरुण देव के अवतार हैं, जिनकी कृपा से सुख-समृद्धि और शांति का संचार होता है।

इस पावन अवसर पर संस्कृतिक भवन से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जो जय स्तंभ चौक, हॉस्पिटल चौक जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए सिंधी धर्मशाला भवन पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सजी-धजी झांकियां, आकर्षक ध्वज और जयकारों की गूंज ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में डुबो दिया।

डीजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुन पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। हर वर्ग के लोगों की भागीदारी ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान झूलेलाल की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।

पूरा कटघोरा “झूलेलाल बेड़ा पार” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे माहौल भक्तिरस में डूबा नजर आया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश भी देता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!