रायपुर में बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा: 24 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी–पत्थरबाजी करने वालों की निकली हवा…..

ममता यादव की खास रिपोर्ट
रायपुर। राजधानी में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने ऐसा सख्त एक्शन लिया है कि शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस कमिश्नरेट की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसीसीयू (क्राइम यूनिट) और थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर 3 अलग-अलग घटनाओं में शामिल 12 आरोपियों को दबोच लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
🔴 घटना – 1: चाकू से हमला, जान लेने की कोशिश
मौदहापारा थाना क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक में पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर देखते ही देखते चाकू निकालकर प्रार्थी और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हो गए, जबकि आरोपियों ने खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और आरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में
रवि रक्सेल (19), हर्ष कोसले (19), अभय रक्सेल (19) और लोकेश रक्सेल (26) को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से कई धारदार हथियार भी बरामद किए गए।
🔥 घटना – 2: मंदिर क्षेत्र में पत्थरबाजी, मचा हड़कंप
मरही माता मंदिर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने अचानक पत्थरबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। भीड़ में दहशत फैल गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने इस मामले को भी गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
⚠️ पुलिस का सख्त संदेश
रायपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि
👉 सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
👉 शांति भंग करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी
👉 अपराधियों के खिलाफ तुरंत और निर्णायक एक्शन जारी रहेगा
🚨 शहर में बढ़ी सुरक्षा, बदमाशों में डर
लगातार हो रही इन सख्त कार्रवाइयों से जहां आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं बदमाशों में पुलिस का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।
रायपुर पुलिस का सीधा संदेश:
“अपराध करोगे तो बचोगे नहीं… कानून का डंडा हर हाल में चलेगा!”




