रायपुर में गुंडों का आतंक बेनकाब: पत्थरबाजी से लेकर सड़कों पर तलवारबाजी, पुलिस का करारा प्रहार – 9 आरोपी सलाखों के पीछे…..

ममता यादव की खास रिपोर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में गुंडागर्दी का नंगा नाच सामने आया है, जहां असामाजिक तत्वों ने खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए पत्थरबाजी, गाली-गलौज और सड़कों पर तलवारें लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की। लेकिन रायपुर पुलिस ने भी बिना देर किए सख्त एक्शन लेते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा और साफ संदेश दे दिया—अब बख्शे नहीं जाएंगे।
मरही माता मंदिर के पास बवाल, पत्थरों से हमला कर फैलाई दहशत
16 मार्च 2026 को मरही माता मंदिर के पास कुछ बदमाशों ने झुंड बनाकर न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि पत्थरबाजी कर इलाके को रणक्षेत्र में बदल दिया। इस हमले में निर्दोष लोगों को चोटें आईं और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।
पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आमिर अहमद (26), मोह. अनस खान (32), मोह. मुशीर खान (29), अब्दुल समीर (29), मोह. फाजिल (29) और शेख सिकंदर (29) को गिरफ्तार कर लिया। सभी पर गैर-जमानती धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।
सड़क पर तलवारें लहराकर दहशत, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
इसी घटनाक्रम की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि डेंटल कॉलेज चौक पर कुछ युवक हाथों में तलवार लेकर खुलेआम लोगों को धमकाते नजर आए। आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालते इन बदमाशों पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए घेराबंदी कर लोकेश रक्सेल (26), मयंक सोनी (19) और पिंटू ठाकुर (26) को गिरफ्तार कर लिया।
दर्जनभर हथियार जब्त, गुंडों की कमर तोड़ी
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से दर्जनों चाकू, तलवार और अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस का अल्टीमेटम: अब गुंडागर्दी नहीं चलेगी
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर में गुंडागर्दी, मारपीट, पत्थरबाजी या हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्पष्ट संदेश:
जो भी कानून से खिलवाड़ करेगा, वो सीधे जेल जाएगा। रायपुर में अब सिर्फ कानून का राज चलेगा, गुंडों का नहीं।




