https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

तहसील कार्यालय में तांडव: नशे में धुत युवक ने मचाया उत्पात, शासकीय संपत्ति को भारी नुकसान — आरोपी गिरफ्तार…..

जांजगीर-चांपा : जिले के अकलतरा तहसील कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाते हुए सरकारी कामकाज को ठप कर दिया। घटना 13 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खपरीडीह निवासी आरोपी जीवराखन मिरी मोटरसाइकिल से सीधे तहसील कार्यालय पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में पूरी तरह धुत था। मुख्य द्वार पर वाहन खड़ा कर वह गाली-गलौज करते हुए अंदर घुस गया और वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने लगा।

आरोपी का आक्रोश यहीं नहीं थमा — उसने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फाड़कर फेंक दिया। इसके अलावा उसने कार्यालय परिसर में लगे सोलर पैनल के तारों को खींचकर तोड़ डाला, जिससे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा और कामकाज पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अकलतरा पुलिस हरकत में आई और तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए और उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में सउनि सुरेन्द्र कश्यप एवं गौकरण राय की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता से आरोपी को जल्द पकड़ लिया गया।

प्रशासन सख्त, असामाजिक तत्वों को चेतावनी

इस घटना के बाद प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय कार्य में बाधा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!