मितानिन दिवस पर ग्राम जवाली में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मितानिन बहनों का सम्मान….

कोरबा/ कटघोरा :- ग्राम जवाली के बाजार मोहल्ला मंच पर रविवार को मितानिन दिवस का आयोजन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जिसमें ग्राम के सरपंच दिलेश कुमार कंवर, इस क्षेत्र के जनपद सदस्य कमल कुमार बेलदार ,पंचायत प्रतिनिधियों में अशोक कुमार, मनोज कुमार ,हेमलाल ,रामायण सिंह, योगेश्वर सारथी ,अविनाश चौहान ,उपसरपंच योगेश कुमार कंवर ,वरिष्ठ ग्रामीण हीरा सिंह कंवर, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री वीरेंद्र नामदेव, स्वयंसेवक दीपक पटेल सहित गणमान्य नागरिक दुकानदार पुरुषोत्तम साहू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मितानिन ताली और जयकारों के साथ प्रारंभ हुई उपस्थित अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना किया गया अतिथियों द्वारा सभी मितानिनो का श्रीफल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मितानिन प्रशिक्षक द्वारा मितानिन दिवस का उद्देश्य महत्व और उनकी अदम्य भूमिका पर प्रकाश डाला जिसके अंतर्गत जवानी में 18 मितानिने जवाली व मुढ़ाली कोलिहामुड़ा में 05 मितानिने कार्यरत है जो सन 2002 से लगातार 23 वर्षों से स्वास्थ्य सेवा में योगदान दे रही है जो अपने आप में एक प्रेरणादायक मिसाल है हमें अपने बैठको वह प्रशिक्षणों के लिए शासकीय भवन की आवश्यकता है संत कुवर, लताबाई, प्रतिमा देवी, चंद्रमा पाटले, सरिता देवी बृहस्पति देवी चंपा चौहान, चंपा पटेल , गणेशा बाई ,बचन बाई ,सुनीता कुर्रे,अनिता कुर्रे , इनदाबाई ,सुमित्रा सागर और रामायण बाई इन सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा किया और गांव में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी प्रदान की। ये लगातार 13 वर्षों तक लगातार निशुल्क कार्य किए हैं उसके पश्चात उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेयराशि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा मिलाकर प्रदान की जा रही है सन 2011 से मितानिन दिवस कार्यक्रम मनाया जाता है।

अतिथियों ने भी कहा कि मितानिन बहने वास्तव में स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ है क्योंकि वह घर घर जाकर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाती है जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में कार्य हो रहा है, प्राथमिक उपचार प्रदान करती है, टीकाकरण पोषण अभियान स्वच्छता मिशन में योगदान देती है ग्रामीणों तक शासन की प्रत्येक स्वास्थ्य योजना पहुंचाती है व इनके कार्यों के कारण ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य निष्पादन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है मातृ मृत्यु दर में कमी आई है बच्चों में पोषण स्थिति सुधार हुआ है स्वास्थ्य व्यवहार में बदला हुआ है शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार हुआ है ।

उपलब्धि में ग्राम जवाली की तीन मितानिन ने ए एन एम का 18 महीने का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर शासकीय नौकरी प्राप्त की है जिसमें कुंती बाई मिरी, अहिल्याबाई कंवर ,शकुंतीबाई कंवर जो पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है और यह साबित करती है कि मितानिन कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है । मितानिन ताली के माध्यम से इनके अनुशासन और उत्साह के भाव को हम सभी उपस्थित समझ रहे हैं ।सरपंच और जनपद सदस्य ने आने वाले दिनों में आस्वस्त किया कि पंचायत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र ही मितानीन भवन के निर्माण की दिशा में उचित कार्यवाही की जाएगी । पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान में लगभग 72000 मितानिन स्वास्थ्य सेवाओं के आधार स्तंभ के रूप में कार्य कर रही है फिर भी उन्हें अभी तक उनके कार्य के अनुरूप उन्नत दर्जा और सम्मान नहीं मिला जिसकी वे हकदार है अपने अधिकारों के लिए कई बार हड़ताल तक इन्हें करनी पड़ी है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने कर्तव्य सेवा को कभी नहीं छोड़ा है। आज मितानीनो के सामने कई आधुनिक चुनौतियां भी है डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की समझ, टैली मेडिसिन, युवाओं में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याएं ,नई बीमारियों के प्रति जागरूकता इसके बावजूद मितानिने सिखते हुए स्वयं को अपडेट कर रही और अपने क्षेत्र को निरंतर विकास की ओर ले जा रही है । कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन भाजपा महामंत्री वीरेंद्र नामदेव जी के द्वारा किया गया स्वयंसेवक दीपक पटेल एवं युवा छात्र साहिल पाटले एवं सरपंच दिलेश कंवर के द्वारा मितानिन बहनों का उत्साह बढ़ाया गया और उन्हें मितानिन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की गई । अगले सप्ताह मुढ़ाली कोलिहामुंड़ा ग्राम पंचायत में मितानिन दिवस मनाया जाएगा जिसकी सूचना ऊपर के अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है




