https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

ममता यादव की खास रिपोर्ट 

रायपुरा। कभी उपेक्षा और गंदगी का शिकार रहा रायपुरा स्थित ‘गदही तालाब’ आज स्वच्छता और सौंदर्य का नया उदाहरण बनता जा रहा है। इसका श्रेय जाता है ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन को, जिसने पिछले लगातार 4 हफ्तों से हर रविवार विशेष सफाई अभियान चलाकर इस क्षेत्र की तस्वीर ही बदल दी है।

इस अभियान की खास बात यह है कि यह केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सुनियोजित तरीके से पूरे तालाब परिसर के कायाकल्प की दिशा में काम किया गया। सबसे पहले वर्षों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कर क्षेत्र में उजाला लाया गया, जिससे सुरक्षा और आवागमन दोनों में सुधार हुआ। इसके बाद टीम ने सामूहिक श्रमदान कर भारी मात्रा में कचरा हटाया और तालाब परिसर को व्यवस्थित स्वरूप देने की शुरुआत की।

अब अभियान अगले चरण में प्रवेश कर चुका है, जहां तालाब के चारों ओर लगे लोहे के ग्रील की ऊंचाई बढ़ाने और रंगाई-पुताई कर उसे आकर्षक व सुरक्षित बनाया जा रहा है। साथ ही, तालाब गार्डन में बंद पड़ी लाइटों को भी पुनः शुरू कर दिया गया है, जिससे शाम के समय यहां लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है।

नवरात्रि के प्रथम दिन इस अभियान को और गति मिली, जब स्मार्ट सिटी के सहयोग से आधुनिक मशीनों द्वारा बड़े पैमाने पर सफाई और झाड़ियों की छंटाई की गई। इससे पूरे परिसर का रूप निखर कर सामने आ रहा है।

ग्रीन आर्मी ने अब इस मुहिम को और विस्तार देने के लिए नगर निगम से भी सहयोग मांगा है, ताकि संसाधनों के साथ इस अभियान को स्थायी रूप दिया जा सके और तालाब को एक आदर्श स्वच्छ स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।

प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं रायपुरा जोन प्रभारी श्री शशिकांत यदु ने स्पष्ट कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता लाना और लोगों को अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरित करना है।”

वहीं, जोन सचिव मनीष शर्मा और उपाध्यक्ष मेघराज हरिनखेड़े ने बताया कि यह अभियान जनता के सहयोग से ही सफल हो रहा है और आगे भी इसे और बड़े स्तर पर जारी रखा जाएगा।

ग्रीन आर्मी की इस पहल ने स्थानीय नागरिकों में नया उत्साह भर दिया है। लोग अब न केवल इस अभियान की सराहना कर रहे हैं, बल्कि स्वयं भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ‘गदही तालाब’ अब सिर्फ एक जलाशय नहीं, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और जनजागरण का प्रतीक बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!