उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आज कोरबा दौरा, विकास, जनसंपर्क और संगठनात्मक बैठकों का रहेगा व्यस्त कार्यक्रम…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 23 जुलाई 2026 को एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा जिले पहुंचेंगे। जारी अधिकृत दौरा कार्यक्रम के अनुसार उनका पूरा दिन विभिन्न शासकीय, सामाजिक, विकासात्मक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेगा। इस दौरान वे भूमिपूजन, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश, प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह, ध्वजारोहण कार्यक्रम, राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण तथा भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर कमेटी की बैठक सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री का काफिला सुबह 8:30 बजे रायपुर स्थित शासकीय निवास से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे कोरबा के कावेरी रेस्ट हाउस, जमनीपाली (NTPC) पहुंचेगा। यहां अल्प विश्राम के बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दोपहर 12:25 बजे वे पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार, रामपुर पहुंचकर प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पत्रकारों के इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके संबोधन पर सभी की निगाहें रहेंगी।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे मल्टी लेवल पार्किंग, कोरबा में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर शहर के विकास कार्यों की नई सौगात देंगे।
दोपहर 2:15 बजे पुनः कावेरी रेस्ट हाउस पहुंचने के बाद निर्धारित समय पर वे घंटाघर चौक में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
दोपहर 3:45 बजे उप मुख्यमंत्री दादरखुर्द पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे और हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। यह कार्यक्रम शासन की आवासीय योजनाओं के क्रियान्वयन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शाम 5:00 बजे वे टी.पी. नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
इसके बाद शाम 6:10 बजे डीडीएम रोड, कोरबा में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
शाम 7:00 बजे उप मुख्यमंत्री पुनः कावेरी रेस्ट हाउस पहुंचकर जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा लंबित मामलों की प्रगति की समी।क्षा किए जाने की संभावना है। बैठक के बाद वे रात्रि विश्राम भी कावेरी रेस्ट हाउस में करेंगे।
उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में उप मुख्यमंत्री के इस दौरे को विकास कार्यों की गति, हितग्राही योजनाओं की समीक्षा तथा प्रशासनिक समन्वय के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




