https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

कोरबा जिले से बड़ी खबर: कटघोरा, बिंझरा और जटगा में मौसम का रौद्र रूप, आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, अंधेरे में डूबे गांव…..

कटघोरा/बिंझरा/जटगा (कोरबा) :_ नौतपा की भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि कटघोरा विकासखंड के बिंझरा, जटगा सहित आसपास के कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आंधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं तूफानी हवाओं ने भारी नुकसान भी पहुंचाया।

नौतपा की तपिश के बीच बदला मौसम का मिजाज, तेज तूफान से गिरे पेड़-खंभे, घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों में चिंता का माहौल

आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए। विद्युत तार टूटने से बिंझरा, जटगा और आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। बिजली गुल होने से पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुईं तथा ग्रामीणों को रातभर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


स्थानीय लोगों के अनुसार, मौसम के अचानक बदले मिजाज ने कुछ ही मिनटों में हालात बदल दिए। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई कच्चे मकानों एवं कृषि कार्यों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र बिजली बहाली और क्षति का सर्वे कर राहत प्रदान करने की मांग की है।

सूचना मिलते ही विद्युत विभाग और प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गई हैं। विभाग द्वारा युद्धस्तर पर बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!