https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

रोदे गांव में संयुक्त दल की कार्रवाई 42 बोरी अवैध धान भंडारण का हुआ खुलासा….

कोरबा 21 नवम्बर 2025 को कलेक्टर श्री अजीत वंसत के निर्देशन में नायब तहसीलदार श्री सुमन मानिकपुरी, सहायक खाद्य अधिकारी सरोज उरेती, मंडी सब-इंस्पेक्टर आकाश भारद्वाज एवं दिनेश कुमार के संयुक्त दल द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान मंडी अधिनियम के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

तहसील पोड़़ी उपरोड़ा, विकासखंड पोड़़ी उपरोड़ा के ग्राम रोदे में स्थित विकास जायसवाल के दुकान सह गोदाम में 42 बोरी (16.80 क्विंटल) अवैध रूप से संग्रहित धान पाया गया। नियम विरुद्ध रखे गए इस धान पर मंडी अधिनियम के अंतर्गत तत्काल कार्यवाही की गई।

जांच उपरांत बरामद धान को विधिवत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति विकास जायसवाल की सुपुर्दगी में दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!