https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जवाली सहकारी समिति में धान खरीदी सत्र का शुभारंभ, दो किसानों से 27.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी…..

कोरबा/ कटघोरा  :-  जवाली, 26 नवंबर 2025 (बुधवार) आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जवाली (पंजीयन क्रमांक 3054) में आज धान खरीदी सत्र 2025–26 का विधिवत शुभारंभ किया गया।

खरीदी के पहले दिन दो किसानों— संगीता एवं कमल किशोर डोंगरी (13.60 क्विंटल) तथा शत्रुघ्न एवं सीताराम (13.60 क्विंटल) — से कुल 27.20 क्विंटल धान (68 बोरी) की खरीदी संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य कमल किशोर बेलदार उपस्थित रहे। उनके साथ सरपंच दिलेश कुमार, प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र पाल कंवर, नोडल अधिकारी मीनाक्षी ठाकुर, समिति प्रबंधक सुकदेव प्रसाद साहू, फड़ प्रभारी कान्हा पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमारी साहू, लेखा-जोखा प्रभारी दीपक पटेल, बरदाना प्रभारी जयलाल यादव, तथा समिति कर्मचारी जनकराम कंवर, शत्रुघ्न सिंह, लगन सिंह, शोभा केंवट, प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी जवाली मंडल के महामंत्री वीरेंद्र नामदेव, युग प्रकाश, कुसुम लाल, अमृत दास सहित कई ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
समिति के अनुसार धान खरीदी का यह अभियान 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक संचालित होगा, जो कुल 78 दिनों का होगा। इसमें 12 शनिवार, 12 रविवार एवं अन्य घोषित अवकाश शामिल रहेंगे। किसानों को मोबाइल आधारित ‘तूहर हाथ एफ’ टोकन प्रणाली का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि खरीदी प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बन सके।
सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के अनुसार इस वर्ष सामान्य धान का मूल्य ₹2369 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड–ए धान का मूल्य ₹2389 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। समिति प्रबंधन ने किसानों को आश्वस्त किया कि खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसानों के हित में रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!