मुख्यमंत्री साय का कोरबा आगमन, देवांगन परिवार के वैवाहिक समारोह में दी शुभकामनाएं…..
उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी रहे साथ

कोरबा, 29 नवम्बर 2025 कोरबा आज एक बार फिर प्रदेश की वीआईपी मौजूदगी से गुलजार रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचे, जहां उन्होंने देवांगन परिवार के पारिवारिक उत्सव में हिस्सा लिया।

मंत्री श्री देवांगन के भाई श्री कौशल देवांगन के सुपुत्र विश्वेश देवांगन और मेघा देवांगन के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों और आमंत्रित अतिथियों ने मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उच्च पदस्थ नेताओं की उपस्थिति से समारोह में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
देवांगन परिवार ने मुख्यमंत्री और सभी अतिथियों के आगमन को सौभाग्य बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।




