https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।…….

पाथा कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापनराल बनी चैंपियन, गुर्रूमुंढ़ा उपविजेता

कोरबा /कटघोरा :  विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथा में आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से तीन दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लेकर खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला राल एवं गुर्रूमुंढ़ा टीम के बीच खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेले गए इस कड़े और रोमांचक फाइनल में राल टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

विजेता टीम राल को ₹12,001 नगद एवं शील्ड, जबकि उपविजेता टीम गुर्रूमुंढ़ा को ₹7,001 नगद एवं शील्ड प्रदान की गई।

तीसरा स्थान नवापारा टीम को मिला, जिसे ₹5,000 का पुरस्कार दिया गया। वहीं चौथा स्थान मेजबान पाथा टीम को प्राप्त हुआ, जिन्हें ₹3,001 की राशि प्रदान की गई। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली प्रथम चारों टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर, बेस्ट केचर, बेस्ट ऑलराउंडर एवं उत्कृष्ट निर्णायकों और सहयोगियों को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन एवं समापन समारोह में क्षेत्र के जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सरपंच, उपसरपंच, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनें तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीवन में हार-जीत सामान्य है, जीत में अधिक अहंकार और हार में निराशा नहीं होनी चाहिए। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में शारीरिक सुदृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन परमेश्वर सिंह, चतुरपाल, हरि सिंह, जितेंद्र पाल एवं दीपक पटेल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में लाइन डेकोरेशन एवं व्यवस्थाओं में गोवर्धन, अजय, मुकेश, कोषाध्यक्ष प्रदीप श्याम, रमेश, राकेश, धर्मेंद्र, गोलू, दुर्गेश, दिलराखन, कुलदीप, अरुण, आदित्य, आशीष, सूरज, गौरव, उमेश, आयुष, सागर, राहुल, विनोद, अमित, मुकेश, देवेंद्र, कार्तिक सोनी, जयपाल सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!