https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़धर्मराज्यलोकल न्यूज़

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना: राधा सिदार….. के जीवन में बनी संबल, सुरक्षित मातृत्व की मिसाल.

ममता यादव की खास होने 

सक्ती। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना जमीनी स्तर पर प्रभावी साबित हो रही है। यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि मातृत्व को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रही है।

सक्ती जिले के विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम हरदा की निवासी राधा सिदार इस योजना का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई हैं। पहले शिशु के जन्म पर उन्हें तीन किश्तों में कुल 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिसने उनकी गर्भावस्था को न केवल सुरक्षित बनाया बल्कि पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को भी समय पर पूरा करने में मदद की।

राधा सिदार बताती हैं कि इस राशि से उन्होंने दूध, फल एवं अन्य पौष्टिक आहार की व्यवस्था की, साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच भी कराई। इसका सकारात्मक असर उनके स्वास्थ्य और गर्भस्थ शिशु के विकास पर स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि “यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाओं के लिए मानसिक संबल और आत्मविश्वास का भी बड़ा आधार है।” उनके अनुसार, इस पहल ने उन्हें सुरक्षित मातृत्व का अनुभव दिया और परिवार में खुशहाली लाई।

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना आज ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम बन रही है।

राधा सिदार ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं हर जरूरतमंद महिला तक पहुंचनी चाहिए, ताकि कोई भी मां और शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!