
ममता यादव की खास रिपोर्ट
कोरबा/कटघोरा :- नेशनल हाईवे पर एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजकम्मा के पास की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।
⚠️ टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष के बीच है। हादसा इतना भयावह था कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
🔍 पहचान का एकमात्र सुराग—पैर का खास निशान
जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पैर में एक विशिष्ट उभरा हुआ निशान मिला है। पुलिस का मानना है कि यही निशान मृतक की पहचान का अहम आधार बन सकता है।
📢 “किसी का अपना हो सकता है ये…” – पुलिस की अपील
कटघोरा पुलिस ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि यह बुजुर्ग किसी का पिता, भाई या परिजन हो सकता है। यदि कोई भी व्यक्ति इस हुलिए या विशेष निशान के आधार पर पहचान कर सके, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करे।




