https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

अवैध रेत माफियाओं पर कड़ा प्रहार: एमसीबी में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जब्त, 82 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला…..

ममता यादव की खास रिपोर्ट 

एमसीबी। :- 20 मार्च 2026 जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने अब पूरी सख्ती के साथ मोर्चा खोल दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में रेत माफियाओं पर बड़ा शिकंजा कसते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में हसदेव नदी से लगे चैनपुर क्षेत्र में चलाए गए सघन निरीक्षण अभियान के दौरान अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 5 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़कर जब्त किया गया। यह कार्रवाई पिछले एक सप्ताह के भीतर मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में की गई, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जब्त वाहनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। विभाग ने इन प्रकरणों में कुल 82,750 रुपए का अर्थदंड एवं समझौता राशि वसूल कर शासन के खाते में जमा कराई है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के इस सख्त रुख से साफ संकेत मिल गया है कि अब रेत माफियाओं की खैर नहीं—अवैध कारोबार पर पूरी तरह नकेल कसने की तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!