https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

रायगढ़ में अवैध अफीम का बड़ा भंडाफोड़: 2 करोड़ से अधिक की जप्ती, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो फरार….

ममता यादव की खास रिपोर्ट

रायगढ़, 21 मार्च 2026। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए अफीम की बड़े पैमाने पर हो रही खेती का सनसनीखेज खुलासा किया है। ग्राम आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे संचालित इस अवैध खेती पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने करीब 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रुपये मूल्य की अफीम और अफीम के पौधे जप्त किए हैं।

मामले में झारखंड निवासी मार्शल संगा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 19-20 मार्च की दरम्यानी रात तमनार पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि आमाघाट क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध अफीम की खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

इसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान खेतों में लहलहाते अफीम के पौधे और तैयार अफीम बरामद हुई, जिसे देख पुलिस टीम भी हैरान रह गई।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से सुनसान इलाके का फायदा उठाकर इस अवैध खेती को अंजाम दे रहे थे और इसके जरिए बड़ी कमाई कर रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस की सख्त चेतावनी:

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ और भी सख्त अभियान चलाया जाएगा।

👉 यह कार्रवाई न केवल रायगढ़ पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!