https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

सुशासन तिहार-2026 : गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन…..

14 मई को सिंघाली एवं केराकछार, 15 मई को सिरमिना में लगेगा जन समस्या निवारण शिविर

कोरबा, 13 मई 2026 प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन कोरबा द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लगातार जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर लोगों को त्वरित राहत प्रदान करना है।

इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। प्रशासन की इस पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शासन की योजनाओं का लाभ सहज रूप से पहुंच रहा है।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार 14 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड कटघोरा के ग्राम सिंघाली एवं विकासखंड कोरबा के ग्राम केराकछार में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 15 मई को विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना में शिविर का आयोजन होगा।

इसी क्रम में 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा तथा कोरबा के ग्राम लेमरू में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई एवं कटघोरा के ग्राम डोंगरी में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे।

जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें तथा शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। सुशासन तिहार-2026 के माध्यम से प्रशासन गांवों तक पहुंचकर पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह शासन की अवधारणा को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!