https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

कोरबा में खनिज माफियाओं पर बड़ा प्रहार: 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 7 वाहन जब्त, मचा हड़कंप…..

कोरबा, 01 जून 2026 :_ जिले में अवैध खनन और खनिज तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा शिकंजा कसा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में गठित खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न इलाकों में एक साथ दबिश देकर अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया।

विशेष अभियान के तहत दो खनिज उड़नदस्ता दलों ने 18 संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। सीतामढ़ी, बरमपुर, छुराकछार, झोराघाट, कूचापारा, मौहरा, औराभाठा, डुडगा, चाकागुड़ा, कनबेरी, कुदुरमाल, गीतारी, चिचोली, कटबितला, भैंसामुड़ा, भिलाईखुर्द, सुहागपुर और भैसमा सहित कई क्षेत्रों में अवैध खनन और परिवहन गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान रेत, गिट्टी, मिट्टी और ईंट के अवैध परिवहन में संलिप्त 7 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्रवाई की जद में आए ट्रैक्टर जमनीपाली, छुरीकला, औराभाठा, पहन्दा समेत अन्य क्षेत्रों में बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते पाए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जब्त किए गए वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए दर्री थाना, बाल्कोनगर थाना तथा खनिज जांच नाका रामपुर, कटघोरा और उरगा में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिकों एवं संचालकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों और अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और शासकीय राजस्व की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

प्रशासन की दो टूक चेतावनी

“अवैध खनन और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

कोरबा में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई आने वाले दिनों में और भी व्यापक रूप ले सकती है, जिससे अवैध खनन नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!