मृत्यु प्रमाण पत्र में पिता के नाम संशोधन हेतु तहसील कार्यालय ने जारी किया सार्वजनिक इश्तेहार…..
15 दिनों के भीतर आपत्ति आमंत्रित, निर्धारित समय सीमा में दावा-आपत्ति नहीं मिलने पर नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई।

कोरबा :_ जिले के पाली तहसील अंतर्गत ग्राम बड़े बांका निवासी चमन दस पिता स्व.राम दास का द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र में पिता के नाम के संशोधन के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। आवेदन के आधार पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार, पाली द्वारा सार्वजनिक इश्तेहार जारी कर आमजन से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
जारी इश्तेहार के अनुसार, आवेदिका ने अपने जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज पिता के नाम में संशोधन की मांग की है। यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संबंधित पक्ष को इस संबंध में कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना हो, तो वह इश्तेहार प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित तहसील कार्यालय, पाली में प्रस्तुत कर सकता है।
तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में कोई दावा अथवा आपत्ति प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उपलब्ध अभिलेखों एवं प्रचलित नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई करते हुए जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
तहसील प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस प्रकरण से संबंधित कोई वैध दावा या आपत्ति हो, तो उसे समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि नियमानुसार निष्पक्ष निर्णय लिया जा सके।




