नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे नन्हे प्रहरी: भिलाई बाजार के स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली ने दिया समाज को सशक्त संदेश”…….
संवाददाता :- नतेंद्र सिंह तंवर
कोरबा/भिलाई बाजार :_ नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भिलाई बाजार क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक भव्य जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। हाथों में आकर्षक तख्तियां और जागरूकता संबंधी नारों के साथ निकली इस रैली ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “नशा मुक्त समाज बनाएं, खुशहाल जीवन अपनाएं”, “नशा छोड़ो, शिक्षा जोड़ो” तथा “युवा शक्ति, देश की शक्ति” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सुरक्षित एवं शिक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

hw-remosaic: false;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: 0;
cct_value: 5250;
AI_Scene: (11, 0);
aec_lux: 121.71886;
aec_lux_index: 0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
albedo: ;
confidence: ;
motionLevel: 0;
weatherinfo: null;
temperature: 42;
शिक्षकों के मार्गदर्शन में निकाली गई इस जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विद्यार्थियों ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।

hw-remosaic: false;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: 0;
cct_value: 5375;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 124.63727;
aec_lux_index: 0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
albedo: ;
confidence: ;
motionLevel: 0;
weatherinfo: null;
temperature: 44;
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की खुशहाली पर भी गंभीर असर डालता है। बच्चों द्वारा दिया गया यह संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
स्कूली बच्चों की अनुशासित एवं प्रेरणादायक रैली ने यह साबित कर दिया कि यदि नई पीढ़ी जागरूक होगी, तो निश्चित ही भविष्य का भारत नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त बनेगा।




