https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

कोरबा में खौफनाक वार: चोर के हमले से बुजुर्ग की आंख फूटी, गांव में दहशत का माहौल….

रिपोर्टर:_ ममता यादव 

कोरबा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम बर्रा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में भय और सनसनी फैला दी है। गांव में इन दिनों “बच्चा चोर गिरोह” की अफवाहों के बीच अब एक खूनी वारदात ने लोगों की नींद उड़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 11 बजे गांव के बुजुर्ग नीलकमल अपने घर में खाट पर सो रहे थे। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसे एक अज्ञात हमलावर ने उन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने धारदार हथियार से ऐसा खौफनाक वार किया कि बुजुर्ग का बायां कान कट गया और आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बाहर निकल गई।

हमले के बाद बुजुर्ग खून से लथपथ होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। गंभीर हालत में बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोरबी चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार जोगी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वारदात चोरी के इरादे से की गई या इसके पीछे कोई और साजिश है।

इस सनसनीखेज हमले के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय इस कदर व्याप्त है कि लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, बच्चा चोर गिरोह की अफवाहों ने आग में घी डालने का काम किया है।

अब बड़ा सवाल यह है—क्या यह महज चोरी की वारदात है या गांव में किसी बड़े गिरोह की दस्तक? पुलिस की जांच पर अब पूरे इलाके की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!