https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

जंगल में झूलता मिला युवक का शव… करूमौहा में सनसनी, रहस्य बना मौत का कारण……

कोरबा से ममता यादव की खास रिपोर्ट 

कोरबा। जिले के ग्राम करूमौहा के जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

मृतक की पहचान परदेशी (22 वर्ष), पिता झुगुढ़ राम, निवासी करूमौहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परदेशी बीती रात घर से अचानक निकल गया था, जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

सुबह जब ग्रामीण रोजमर्रा के काम से जंगल की ओर पहुंचे, तो एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से झूलता देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।

ग्रामीणों के मुताबिक, युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।

चौंकाने वाली बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली।

पुलिस के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की गहराई से जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर किन परिस्थितियों ने एक युवक को मौत को गले लगाने पर मजबूर कर दिया।

फिलहाल, करूमौहा का जंगल एक ऐसे सवाल के साथ खड़ा है, जिसका जवाब अभी मिलना बाकी है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!