https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

ब्रैकिंग न्यूज:- मामूली विवाद बना खूनी खेल: दो सगे भाइयों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, भागने की फिराक में ससुराल में छिपे थे आरोपी …..

ममता यादव की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर, 18 मार्च जिले के सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि महज गाली-गलौज और मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि दोस्तों ने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 मार्च की रात संबलपुरी निवासी सतीश कौशिक अपने दोस्तों राकेश उर्फ छोटू और गणेश कौशिक के साथ शराब पीने गया था। पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर शराब पार्टी के दौरान सतीश ने गणेश और उसके परिवार को अपशब्द कहना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्से में बेकाबू दोनों भाइयों ने सतीश पर टूट पड़े। लात-घूंसों से बेरहमी से पीटने के बाद उसे पेड़ की जड़ पर पटक दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से सतीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। इतना ही नहीं, पुलिस से बचने के लिए ससुराल में छिपकर रहने की चाल भी चल रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। बीट आरक्षकों की सतर्कता और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम मेण्ड्रा के पास से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

पूछताछ में दोनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में बीट आरक्षक आशीष शर्मा, अफाक खान और अनुप नेताम की अहम भूमिका रही, जिनकी मुस्तैदी से यह सनसनीखेज हत्या का मामला जल्द ही सुलझा लिया गया।

👉 एक छोटी सी बहस ने ले ली जान — फिर साबित हुआ कि गुस्से का एक पल जिंदगी भर का पछतावा बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!