https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों के निपटारे हेतु ‘विशेष लोक अदालत 2026’ का आयोजन — न्याय प्रक्रिया होगी और तेज व सरल…..

कोरबा। न्याय को आमजन तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप में पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार “विशेष लोक अदालत 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष समाधान अभियान 21 अप्रैल से प्रारंभ होकर 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ संपन्न होगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निपटारा करना है। इसके अंतर्गत देशभर में विभिन्न स्तरों पर सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्रशिक्षित मध्यस्थों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों की सहायता से पक्षकारों को विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा अधिवक्ताओं एवं संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अधिक से अधिक मामलों को आपसी सहमति से समाप्त करने का प्रयास करें। सुलह बैठकों में पक्षकार स्वयं उपस्थित होकर या ऑनलाइन माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं।

विशेष लोक अदालत में अपने मामलों को शामिल कराने के लिए इच्छुक पक्षकारों को सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित कॉल सेंटर से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के कार्यालय से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

यह पहल न केवल न्यायिक प्रक्रिया को तेज करेगी, बल्कि आमजन को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगी। ‘विशेष लोक अदालत 2026’ न्याय प्रणाली में पारदर्शिता, सरलता और विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!