https://diwanexpressnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

नशामुक्ति की ओर बढ़ते कदम: ग्राम पंचायत तेलसरा की जागरूकता रैली बनी बदलाव की मिसाल..…

कोरबा, 04 मई 2026 जनस्वास्थ्य और सामाजिक सुधार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत तेलसरा, जनपद पंचायत कटघोरा (छत्तीसगढ़) में भव्य नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डिपरापारा से बैगाकुड़ा तक निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का रूप दे दिया।

रैली में भारत माता वाहिनी दल के सदस्यों ने जोशपूर्ण नारों और जागरूकता स्लोगनों के माध्यम से नशे के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। साथ ही, नशामुक्ति से संबंधित जानकारीपूर्ण साहित्य का वितरण कर लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को नशा न करने और स्वस्थ जीवन अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाज कल्याण विभाग, कोरबा के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना ने अपने संबोधन में नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार की खुशहाली और समाज की शांति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नशामुक्त जीवन के लिए जागरूकता, आत्मसंयम और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में उपनिरीक्षक आबकारी सुश्री दीपमाला नामदेव, जनपद सदस्य सुफूल दास, सरपंच श्रीमती इंदु मिथलेश कंवर, उपसरपंच श्री विनय कंवर, पंच जयपाल सिंह कंवर, परिवीक्षा अधिकारी श्री एम.के. दिवाकर, ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती लता पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अजय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

ग्राम पंचायत तेलसरा की यह पहल न केवल क्षेत्र में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रही है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!